एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में नशे के विरुद्ध कार्यवाही: 24 नशीले इंजेक्शनों के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार |

नैनीताल | मिशन ड्रग फ्री देवभूमि को सार्थकता प्रदान करने के उद्देश्य से *डॉ० मंजूनाथ टी०सी० वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाए जा रहे नशा उन्मूलन अभियान के तहत मनोज कुमार कत्याल पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी एवं अमित कुमार क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण तथा सुशील जोशी थानाध्यक्ष मुखानी के नेतृत्व में मुखानी पुलिस को नशे के खिलाफ एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।

*घटना का संक्षिप्त विवरण*
दिनांक 24 जून 2026 को थाना मुखानी टीम द्वारा मुखानी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को 24 अवैध नशीले इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना मुखानी पर FIR No: 91/2026, धारा– 8/22 NDPS Act* पंजीकृत किया गया।

*अभियुक्त का विवरण*
चंचल सक्सेना उर्फ चन्दू पुत्र बाबू सक्सेना निवासी रैंबो पब्लिक स्कूल के पास नारायण नगर कुसुमखेड़ा मुखानी जनपद नैनीताल।(उम्र–30 वर्ष)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *