नैनीताल | जनपद में तैनात उप निरीक्षक ना0पु0 रमेश सिंह नेगी* के निरीक्षक पद पर पदोन्नत होने के अवसर पर नैनीताल पुलिस द्वारा हल्द्वानी में पीपिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया । इस अवसर पर एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0द्वारा पदोन्नत उपनिरीक्षक के कंधों पर स्टार अलंकृत किए गए। नेगी ने पुलिस विभाग में उपनिरीक्षक पद पर नियुक्ति लेकर अपनी लंबी सेवा देने के उपरांत उन्हें निरीक्षक पद पर पदोन्नत प्राप्त हुई है, जिसके फलस्वरूप एसएसपी नैनीताल एवं समस्त पुलिस परिवार द्वारा उनके अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए अग्रिम दायित्व के लिए शुभकामनाएं दी गई । पीपिंग सेरेमनी के दौरान अमित कुमार सैनी सीओ हल्द्वानी दान सिंह मेहता वाचक तथा अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मी मौजूद रहे |
उप निरीक्षक रमेश सिंह नेगी को निरीक्षक पद पर पदोन्नति मिलने के अवसर पर नैनीताल पुलिस ने पीपिंग सेरेमनी का किया आयोज SSP NAINITAL ने कंधे पर स्टार लगाकर दी शुभकामनाएं |
















Leave a Reply