बनभूलपुरा | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में जनपद में मादक पदार्थों की बिक्री एवं तस्करी की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत मनोज कुमार कत्याल पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी एवं अमित कुमार सैनी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना बनभूलपुरा दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया गया । थाना बनभूलपुरा पुलिस टीम द्वारा शांति व्यवस्था एवं संदिग्ध वाहन/व्यक्ति चेकिंग के दौरान यात्री शेड, हिमालय स्कूल के सामने, गौला बाईपास रोड क्षेत्र से अभियुक्त नासिर पुत्र हमीद, निवासी रहमान मेडिकल वाली गली, नूरी मस्जिद, थाना बनभूलपुरा, नैनीताल, उम्र 26 वर्ष को 20.45 ग्राम अवैध स्मैक एवं एक मोटरसाइकिल संख्या UK04Q-4123 (सुपर स्प्लेंडर) के साथ गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली बनभूलपुरा में एफआईआर संख्या 100/2026, धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है ।
बनभूलपुरा पुलिस ने 20.45 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार ।
















Leave a Reply