नैनीताल | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. को एक वरिष्ठ नागरिक का बैग खोने के संबंध में फोन एवं मैसेज के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई। SSP नैनीताल द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए चौकी प्रभारी टीपीनगर को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए । चौकी टीपी नगर क्षेत्र में पुलिस द्वारा CCTV फुटेज एवं अन्य जानकारी के आधार पर ई-रिक्शा चालक तथा बस कर्मियों से संपर्क किया गया । पुलिस के त्वरित प्रयासों से बलवंत सिंह रावत (60 वर्ष), निवासी देहरादून का खोया हुआ बैग, जिसमें जरूरी दस्तावेज एवं नकदी थी, बरामद कर सकुशल सुपुर्द* किया गया । बैग वापस मिलने पर *वरिष्ठ नागरिक ने नैनीताल पुलिस की त्वरित कार्रवाई के लिए आभार व्यक्त किया ।
SSP नैनीताल के त्वरित संज्ञान पर वरिष्ठ नागरिक का खोया बैग बरामद कर किया सुपुर्द, अपना बैग सकुशल प्रकार नैनीताल पुलिस का किया आभार |
















Leave a Reply