सड़क दुर्घटना में घायल युवक को एसपी सिटी ने तत्काल पहुंचाया अस्पताल कालाढूंगी में मोटरसाइकिल और स्कूटी की टक्कर, एक युवक गंभीर रूप से घायल |

नैनीताल | समय लगभग 12:10 बजे पुलिस को सूचना प्राप्त* हुई कि बर पुल के पास कोटाबाग रोड पर मोटरसाइकिल एवं स्कूटी की आपस में टक्कर हो गई है ।  हरबन्स सिंह एसपी सिटी हल्द्वानी जो कि रामनगर की ओर जा रहे थे तत्काल कोतवाली कालाढूंगी पुलिस टीम मौके पर बुलाया गया। मौके पर ज्ञात हुआ कि मोटरसाइकिल संख्या UK 04 AL 6023 (हीरो स्प्लेंडर) से कालाढूंगी से अपने गांव की ओर जा रहे मोहम्मद फैज पुत्र मोहम्मद तूफानी, निवासी छोटी हल्द्वानी, कालाढूंगी, उम्र 21 वर्ष, की सामने से आ रही स्कूटी संख्या UK 04 AH 9354 (टीवीएस एनटॉर्क) से टक्कर हो गई । दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार मोहम्मद फैज के चेहरे एवं शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। *घायल को तत्काल उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC), कालाढूंगी भेजा गया । दुर्घटना में शामिल स्कूटी चालक मौके से चला गया है, जिसके संबंध में पुलिस द्वारा जानकारी जुटाई जा रही है। प्रकरण में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *