नैनीताल | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डाॅ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे *”ऑपरेशन प्रहार” के तहत अवैध शराब की तस्करी एवं बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने हेतु मनोज कुमार कत्याल पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी एवं अमित कुमार सैनी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी विजय सिंह मेहता के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा एक अभियुक्त को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया । थाना हल्द्वानी पुलिस टीम द्वारा चेकिंग, शांति व्यवस्था ड्यूटी एवं अपराध नियंत्रण के दौरान अभियुक्त सौरव आर्या* पुत्र नरेश कुमार निवासी रामलाल कॉलोनी, गोलापार, थाना काठगोदाम, जनपद नैनीताल, उम्र 24 वर्ष को स्कूटी में अवैध शराब परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया । भियुक्त के कब्जे से 07 पेटी (कुल 336 टेट्रा पैक) माल्टा मार्का देसी मसालेदार शराब बरामद की गई। बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध एफआईआर संख्या- 198/2026, धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत कोतवाली हल्द्वानी में अभियोग पंजीकृत किया गया है ।
*गिरफ्तार अभियुक्त:-*
सौरव आर्या पुत्र नरेश कुमार, निवासी रामलाल कॉलोनी, गोलापार, थाना काठगोदाम, जनपद नैनीताल, उम्र 24 वर्ष।
*बरामदगी:-*
07 पेटी (336 टेट्रा पैक) माल्टा मार्का देसी मसालेदार शराब।














Leave a Reply