बुजुर्ग कर्नल दंपत्ति से सम्मोहन और आभूषण ठगी करने वाला ठग गिरफ्तार, चोरी के कंगन बरामद |

नैनीताल | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजुनाथ टी0सी0 द्वारा सभी अधीनस्थों को जनपद में घटित आपराधिक घटनाओं में अंकुश लगाने तथा पंजीकृत मामलों का तत्काल अनावरण करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। जिस आदेश के क्रम में एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल के मार्गदर्शन सीओ हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण तथा सुशील कुमार थानाध्यक्ष मुखानी के नेतृत्व में मुखानी पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है । पुलिस टीम ने बुजुर्ग कर्नल दंपत्ति को झांसा देकर सम्मोहित करने और आभूषण ठगने वाले गिरोह के एक शातिर सदस्य को चोरी के माल के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

*घटना का विवरण और पुलिस कार्रवाई*
आकाश इन्क्लेव, लालडाठ विठोंरिया, मुखानी निवासी सेवानिवृत्त कर्नल कुंदन सिंह कालाकोटी पुत्र स्व0 श्री विशन सिंह कालाकोटी ने थाना मुखानी में तहरीर दी । उन्होंने बताया अज्ञात ठगों ने उन्हें और उनकी पत्नी को सम्मोहित (झांसा) कर, घर पर ही “पत्थर व आभूषण चमकाने” के बहाने सोने की 04 चूड़ियां, 01 चैन पेंडेंट, 01 अन्य चैन और 01 अंगूठी ठग ली थी । तहरीर के आधार पर थाना मुखानी में FIR No. 59/2026 के तहत धारा 318(4) BNS में अभियोग पंजीकृत किया गया। थानाध्यक्ष मुखानी श्री सुशील जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम और सीसीटीवी कैमरों की मदद से संदिग्धों की तलाश शुरू की गई ।

*बाजपुर बस अड्डे से हुई गिरफ्तारी*
सीसीटीवी सर्विलांस एवं मैनुअल इंटेलिजेंस के आधार पर पुलिस टीम ने कुसुमखेड़ा तिराहे के पास से होते हुए बाजपुर बस अड्डे पर दबिश दी गई, पुलिस ने एक संदिग्ध को आवश्यक बल प्रयोग कर दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके काले रंग के बैग से चोरी किए गए सोने के 02 कंगन (चूड़ी) बरामद हुए ।

*गिरफ्तार अभियुक्त:* राजा कुमार (उम्र 25 वर्ष), पुत्र कुमोद साह, निवासी: ग्राम लक्ष्मीपुर, थाना बरारी, जिला कटिहार, बिहार।

*बरामदगी:* कर्नल दंपत्ति से ठगे गए पीले धातु के 02 कंगन (चूड़ी)।

अभियुक्त के फरार साथी जितेंद्र साह की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *