कैंची धाम मेला-2026 की तैयारियों को लेकर एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने रात्रि 23:00 बजे ली डी-ब्रीफिंग, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश ।

नैनीताल | कैंची धाम स्थापना दिवस एवं बाबा नीम करौली महाराज जन्मोत्सव मेला-2026 के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी की अध्यक्षता में डी-ब्रीफिंग आयोजित की गई । डी-ब्रीफिंग में कैंची मेला ड्यूटी में नियुक्त समस्त सुपर जोनल ऑफिसर्स, जोनल ऑफिसर्स, सब-जोनल ऑफिसर्स एवं सेक्टर ऑफिसर्स , अपर पुलिस अधीक्षक नैनीताल एवं अपर पुलिस अधीक्षक पुलिस दूरसंचार भी वीसी के माध्यम से बैठक में सम्मिलित हुए । बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, प्रतिसार निरीक्षक नैनीताल, SI MT नैनीताल, निरीक्षक LIU, रीडर एसएसपी नैनीताल, स्टेनो एसएसपी नैनीताल एवं PRO भौतिक रूप से उपस्थित रहे ।

*डी-ब्रीफिंग के दौरान एसएसपी नैनीताल द्वारा दिए गए प्रमुख निर्देश एवं समीक्षा बिंदु-*

🔹 लाइट, टेंट, बैरिकेडिंग एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं से संबंधित समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए।

🔹 सभी अधिकारी अपने-अपने ड्यूटी क्षेत्र का भ्रमण कर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दें।

🔹 कैंची धाम आने-जाने वाले सभी यात्रा मार्गों पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

🔹 पार्किंग स्थलों, बैरियरों एवं शटल सेवा मार्गों पर प्रभावी निगरानी बनाए रखी जाए।

🔹 दिनांक 13, 14, 15 एवं 16 जून को जंगलात बैरियर से कैंची धाम तक मार्ग को जीरो जोन के रूप में संचालित किया जाए तथा निर्धारित यातायात व्यवस्था का कड़ाई से अनुपालन कराया जाए।

🔹 जिन स्थानों पर पुलिस बल की कमी महसूस की गई, वहां अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर फोर्स बढ़ाई जाए।

🔹 ड्यूटी के दौरान अनुपस्थित पाए गए कर्मचारियों के संबंध में जानकारी प्राप्त कर उनका कारण स्पष्ट करने के निर्देश दिए गए।

🔹 श्रद्धालुओं की सुविधा एवं जागरूकता हेतु लगाए जाने वाले सभी सूचना, मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देश संबंधी फ्लेक्स बोर्ड अगले दिवस तक अनिवार्य रूप से स्थापित किए जाएं।

🔹 पार्किंग, शटल सेवा, यातायात डायवर्जन, खोया-पाया केंद्र एवं अन्य आवश्यक जानकारियों से संबंधित फ्लेक्सी निर्धारित स्थानों पर तत्काल लगाए जाने के निर्देश दिए गए।

🔹 सभी डायवर्जन प्वाइंटों पर तैनात कर्मचारियों को यातायात योजना, वैकल्पिक मार्गों एवं पार्किंग व्यवस्था के संबंध में प्रभावी ब्रीफिंग दिए जाने के निर्देश दिए गए।

🔹 सभी अधिकारी एवं कर्मचारी श्रद्धालुओं के साथ विनम्र एवं सहयोगात्मक व्यवहार सुनिश्चित करें तथा उनकी सहायता को प्राथमिकता दें।

🔹 सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का पूर्ण निष्ठा, अनुशासन एवं समर्पण के साथ निर्वहन करें, जिससे मेला सकुशल एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराया जा सके।

🔹 डी-ब्रीफिंग के दौरान एसएसपी नैनीताल द्वारा सभी सेक्टर ऑफिसर्स एवं जोनल अधिकारियों से सीधे वार्ता कर उनके क्षेत्र की व्यवस्थाओं, चुनौतियों एवं आवश्यकताओं की जानकारी प्राप्त की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

🔹 सभी पार्किंग स्थलों की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए पार्किंग क्षमता, यातायात संचालन, शटल सेवा एवं पुलिस बल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

🔹पनिराम से जंगलात बैरियर तक का सम्पूर्ण क्षेत्र जीरो जोन रहेगा।

🔹 श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु दिनांक 14 जून से शटल सेवा का संचालन प्रारम्भ किया जाएगा।

🔹 कैंची धाम मेला-2026 के दृष्टिगत निर्धारित यातायात प्लान प्रातः 06:00 बजे से प्रभावी रहेगा।

🔹 मस्जिद तिराहे से आगे किसी भी प्रकार के सामान्य वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

🔹 भीमताल से कैंची धाम की ओर केवल शटल वाहनों का संचालन किया जाएगा।

बैठक के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा मेला व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय, सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए, ताकि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित दर्शन व्यवस्था उपलब्ध कराई जा सके ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *