आगामी कैंची मेले के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था एवं श्रद्धालुओं की सुगम आवागमन के लिए नैनीताल पुलिस मुस्तैद |

नैनीताल | एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में कैंची मेले को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं । कैंची धाम मंदिर में श्रद्धालुओं की आवाजाही पूरी तरह से सामान्य और सुचारु रूप से जारी है । सुरक्षा के दृष्टिगत BDS टीम समेत कैंची मेला ड्यूटी में लगे पुलिस बल द्वारा मंदिर परिसर, मुख्य चौराहों, होटल ढाबों, सार्वजनिक स्थानों और सभी एंट्री पॉइंट्स पर लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है । कैंची परिसर, प्रवेश मार्गो, चौराहों, बैरियर में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात है । नैनीताल पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ जनता की सेवा और सुरक्षा में जुटी है । नैनीताल पुलिस सभी श्रद्धालुओं और स्थानीय जनता से शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील करती है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *