रिपोर्ट – वंश शर्मा
ज्वालापुर | सूचना प्राप्त हुई कि 01 व्यक्ति गायत्री विहार कालोनी सराय में दुकान के अन्दर अवैध

पशु का कटान कर रहा है । सूचना से तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने दुकान में लगे लोहे के शटर को खोलकर अन्दर देखा तो दुकान में 01 व्यक्ति ने अवैध भैंस वंशीय पशु काट रखा था । आरोपी को मौके पर धर दबोचकर नाम व पता पूछने पर उसने अपना नाम हारुन बताया। मौके से 12 किलोग्राम अवैध भैंस वंशीय मांस, काटन के उपकरण व इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद हुए । पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर विजय जादौन ने मौके पर पहुंचकर कटे पशु का निरीक्षण कर बताया भैंस वंशीय पशु है फिर भी वास्तविकता जानने के लिए मांस का नमूना लेकर परीक्षण के लिए भेजा जाएगा। बरामद काटे पशु मांस को चिकित्सा अधिकारी की मौजूदगी में नष्ट किया गया । आरोपी के विरुद्ध कोतवाली ज्वालापुर पर मुकदमा अपराध संख्या 399/2025 धारा 11,(1),(ठ) पशु क्रूरता निवारण अधिनियम व 325 BNS पंजीकृत किया गया ।
विवरण आरोपित-
हारुन पुत्र गुलजार निवासी मोहल्ला कस्सावान कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार
बरामदगी
1-12 किलोग्राम भैंस वंशीय मांस
2- पशु कटान के उपकरण व इलेक्ट्रॉनिक तराजू













Leave a Reply