हरिद्वार | दिनांक 09 जनवरी 2025 को शिकायतकर्ता श्री विकाश चेचू S/o भवरलाल निवासी- दुगोली सीकर राजस्थान के द्वारा थाना जीआरपी हरिद्वार पर अपना मोबाइल फोन रियालमी C 2 रेलवे स्टेशन हरिद्वार पर गुम होने के संबंध में गुमशुदगी दर्ज कराई थी । जिसके क्रम में एसपी जीआरपी अधीक्षक के निर्देशन में थाना स्तर पर गुम हुए मोबाइल फोन की तलाश हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया । पुलिस टीम के द्वारा CEIR पोर्टल के माध्यम से उक्त मोबाइल फोन को कर्नाटक से खोज कर मोबाइल फोन स्वामी के सुपुर्द किया गया पुलिस के इस कार्य की रेल प्रशासन व आमजन मानस द्वारा काफी सराहना की गई ।
CEIR पोर्टल का उपयोग कर मोबाईल ट्रैक कर जीआरपी ने मोबाईल किया बरामद अपना फोन पाकर यात्री ने किया जीआरपी का धन्यवाद |













Leave a Reply