ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत रानीपुर पुलिस का वारण्टियो के खिलाफ ताबडतोड प्रहार जारी हरिद्वार पुलिस टीम ने 02 वारण्टियो को धर दबोचा |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

रानीपुर | पुलिस मुख्यालय से चलाये जा रहे ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में रानीपुर पुलिस टीमो द्वारा वारण्टियो के विरूद्ध लगातार जनपद एवं गैर जनपदो में दबिशे देकर ताबडतोड कार्यवाही की जा रही है, जिससे अपराधियो में खौफ का माहौल है, कुछ अपराधी स्वयं कोर्ट में सरेण्डर भी कर रहे है । रानीपुर पुलिस द्वारा ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत कार्यवाही को जारी रखते हुये वारंटी की धरपकड हेतु टीमें बनाकर जनपद एवं गैर जनपद में दबिशें देकर निम्न 02 वारण्टियो को उनके घर से धर दबोचा ।

वारंटियों का विवरण*
1. नईम पुत्र यासीन, उम्र निवासी सलमपुर, कोतवाली रानीपुर, जनपद हरिद्वार।
2. शहबाज़ पुत्र नईम, उम्र निवासी उपरोक्त।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *