रिपोर्ट – वंश शर्मा
हरिद्वार | अपने लंबे सेवाकाल पूर्ण करने पर सेवानिवृत होने वाले सदस्यों को एसएसपी हरिद्वार प्रमेंद्र डोभाल द्वारा पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में फूल माला पहनाकर मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए ससम्मान विदाई दी गई ।
सेवानिवृत होने वाले सदस्यों का विवरण
१- HC सुरेंद्र दत्त अंथवाल
मूल रूप से जनपद टिहरी निवासी सुरेंद्र दत्त अंथवाल 06/12/2008 को भूतपूर्व सैनिक कोटे से पुलिस विभाग में बतौर कांस्टेबल भर्ती हुए। वरिष्ठता के आधार पर दिनांक 30/12/22 को हेड कांस्टेबल के पद पर पदोनत्ति प्रदान की गई।
सुरेंद्र दत्त अंथवाल भर्ती के बाद से ही जनपद हरिद्वार में नियुक्त रहे जिनके द्वारा पुलिस विभाग में 16 वर्ष 06 माह की सेवा दी गई।
२- कांस्टेबल जगदीश सिंह अधिकारी
मूल रूप से जनपद पिथौरागढ़ के निवासी जगदीश सिंह अधिकारी 01/06/2009 को भूतपूर्व सैनिक कोटे से पुलिस विभाग में बतौर कांस्टेबल भर्ती हुए।
जगदीश सिंह अधिकारी भर्ती के बाद से ही जनपद हरिद्वार में नियुक्त रहे जिनके द्वारा पुलिस विभाग में 16 वर्ष की सेवा दी गई।
३- अनुचर संतोष देवी
मूल रूप से मु0 नगर उत्तर प्रदेश निवासी संतोष देवी दिनांक 06/02/1990 को अनुचर के पद पर भर्ती हुई।
जिनके द्वारा पुलिस विभाग में 35 वर्ष 04 माह की सेवा दी गई।













Leave a Reply