रिपोर्ट – वंश शर्मा
कनखल | जमालपुर रोड जगजीतपुर निवासी महिला ने शिकायत देते हुए बताया कि बीती रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने पहले उसके घर की लाईट काटी और फिर छत मे रखी इन्वर्टर की ल्यूमिनिस कंपनी की बैट्री को छत से चोरी कर चला गया। शिकायत पर थाना कनखल पर मु0अ0स0 177/25 धारा 303(2) BNS पंजीकृत किया गया । मामले के खुलासे में जुटी पुलिस टीम ने विभिन्न माध्यम से सुराग व सबूत जुटाकर मुखबिर की सूचना पर वाजिद नामक व्यक्ति को चोरी की बैट्री के साथ दबोचा। आरोपी का अन्य फरार साथी की तलाश की जा रही है। पकड़ा गया वाजिद इससे पहले भी चोरी के मामलों में जेल जा चुका है। न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया ।
विवरण आरोपित-
वाजिद पुत्र ताहिर निवासी सुल्तानपुर शिव मन्दिर के पास सुल्तानपुर लक्सर हरिद्वार
बरामदगी-
1- इन्वर्टर बैटरी (ल्यूमिनस कंपनी)- 01













Leave a Reply