हरिद्वार पुलिस ने घर से नगदी और ज्वैलरी चोरी का किया खुलासा कुख्यात बावरिया गिरोह का नाम आया सामने, पुलिस पार्टी ने 02 संलिप्त दबोचे |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

गंगनहर | ये थी घटना-

प्रीत विहार रुड़की निवासी महिला कोतवाली गंगनहर पर आकर शिकायती प्रार्थनापत्र देते हुए बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके घर में घुसकर अलमारी का ताला तोड़ा और उसमें रखी नगदी तथा लाखों की ज्वेलरी चोरी कर दी। शिकायती प्रार्थना पत्र के आधार पर मु0अ0स0 248/25 धारा 305(A) बीएनएस में अभियोग पंजीकृत किया गया।

खुलासे के लिए टीमें गठित-

मामले के खुलासे और आरोपी तत्वों को सलाखों के पीछे भेजने के लिए कप्तान प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देश पर गठित की गई टीमों ने टारगेट बनाए गए घर का मौका मुआयना करने के साथ-साथ घटना के संभावित समय के आसपास ही घटनास्थल के इर्द-गिर्द हुई संदिग्ध गतिविधियों को टटोला।

टीम का यूपी दौरा-

प्राप्त सुराग स्पष्ट संदेश दे रहे थे कि चोरी के तार पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुख्यात बावरिया गिरोह से जुड़े हैं। इन तथ्यों की तस्दीक के लिए एक बार एसएसआई गंगनहर व उसके बाद अन्य उपनिरीक्षक को उत्तर प्रदेश भेजा गया तो संदिग्धों की पहचान एवं पुष्टि हुई। पुलिस टीम ने अपने मुखबिर तंत्र को एक्टिव कर लाभप्रद सूचना देने के निर्देश दिए।

मिली सफलता, हुआ खुलासा-

मुखबिर द्वारा सूचना पर पुलिस टीम लोहे के पुल के पास नहर पटरी कोतवाली गंगनहर क्षेत्र से अंकुश तथा काले को दबोचा तो उनके कब्जे से चोरी की गई करीब 05 लाख रुपये की ज्वैलरी तथा बावन हजार रुपये के करीब नगदी बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर मुकदमें में धारा 317(2)/3(5) BNS की वृद्धि कर पकड़े गए दोनों आरोपित को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। चोरी के मामले में वांछित चल रहे 02 अन्य आरोपित की तलाश की जा रही है।

हिस्ट्रीशीटर हैं अंकुश-

पुलिस की गिरफ्त में आया अंकुश इस गैंग का सरगना तथा थाना डासना मसूरी का हिस्ट्रीशीटर है जिसके खिलाफ पहले से कई मुकदमें दर्ज होने की जानकारी मिली है। विवरण के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस से संपर्क किया जा रहा है।

पकड़े गए आरोपित-
1- अंकुश पुत्र जोगेंद्र निवासी ग्राम निडोरी नई बस्ती थाना डसना मसूरी जिला गाजियाबाद उम्र 23 वर्ष
2- काले पुत्र ओमप्रकाश निवासी अतरौली थाना भोजपुर जिला गाजियाबाद उम्र 22 वर्ष

बरामदगी-
1- गले की चेन (पीली धातु दो नग)
2- कान की बाली (पीली धातु दो नग)
3- कान के टॉप्स (पीली धातु दो नग)
4- अंगूठियां(पीली धातु दो नग)
5- कान के झुमके (पीली धातु दो नग)
6- नगदी 52000/- रुपए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *