परिजनों से नाराज होकर बिन बताए पहुंचा था हरिद्वार परिजनों से संपर्क पुलिस ने बालक को किया सकुशल उनके सुपुर्द |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

कनखल | एक बालक के अकेले प्रेम नगर चौक पर घूमने की सूचना पर चेतक कर्मी तथा पब्लिक उक्त बालक को थाना कनखल लेकर आए । थाने की बाल कल्याण अधिकारी उ0नि0 भांवना पंवार द्वारा बालक को सान्तवना देते हुये उससे घर का अता-पता पूछा बालक ने बताया कि वह परिजन से नाराज होकर दिल्ली से हरिद्वार आया था। रात में परिजनो से सम्पर्क नही हो पाने पर बालक को सुरक्षा की दृष्टिगत वन स्टॉप सैन्टर मे रखा गया । उक्त बालक के परिजनो से सम्पर्क कर उन्हे थाना कनखल बुलाया गया। तत्पश्चात परिजनो व बालक को CWC के समक्ष ले जाया गया । CWC द्वारा बालक के सर्वोत्तम हित को देखते हुए बालक उपरोक्त माता पिता की सुपुर्दगी मे देने का निर्णय सर्व सहमति से लिया गया है। बालक के परिजनों द्वारा बालक के सकुशल मिलने पर हरिद्वार पुलिस का धन्यवाद किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *