हरिद्वार का अपराधियों के पर शिकंजा जारी अवैध शराब सहित 01 आरोपी आया पुलिस की गिरफ्त में आरोपी कब्जे से 57 पैकेट टेट्रा कम्पनी शराब बरामद विधिक कार्यवाही जारी |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

मंगलौर | जनपद को नशा मुक्त करने व नशा (अवैध शराब/स्मैक/ चरस/ गांजा आदि) तस्करों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस द्वारा अभियान चलाये जा रहे अभियान को सफल बनाने के क्रम में एसएसपी हरिद्वार द्वारा अधीनस्थो को ड्रग्स फ्री देवभूमि व आपरेशन लगाम के तहत कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है । निर्देश के अनुपालन के क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मंगलौर द्वारा थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न टीमों को इस कार्य में लगाया गया तथा अलग-अलग क्षेत्र में नशा माफिया के विरुद्ध टास्क दिया गया । जिसके फलस्वरुप 01 आरोपी को अवैध शराब टेट्रा मार्का उ0प्र0 ब्रांड के साथ चौकी नारसन के सकौती से पकड़ा गया । जिसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम मे अभियोग पंजीकृत किया गया ।

आरोपी का नाम
1- अंकित पुत्र राजू निवासी ग्राम मुण्डियाकी थाना कोत0 मंगलौर जिला हरिद्वार।

बरामद माल
1-57 पैकेट टेट्रा ब्राड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *