आगामी कांवड़ मेला के दृष्टिगत कोतवाली मंगलौर क्षेत्रांतर्गत बॉर्डर मीटिंग का आयोजन हरिद्वार एवं उ0प्र0 के पुलिस अधिकारियों द्वारा किया गया प्रतिभाग |

रिपोर्ट – वंश शर्मा 

मंगलौर | आगामी कांवड़ मेला 2025 को शांतिपूर्वक व सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत जनपद हरिद्वार तथा उ0प्र0 के सीमावर्ती क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों के बीच बार्डर मीटिंग का आयोजन किया गया । मीटिंग में सुदृढ़ पुलिस प्रबंधन तथा आपसी तालमेल के रखते हुए कावड़ मेला 2025 को सकुशल संपन्न कराने हेतु ट्रैफिक प्लान, भीड़ नियंत्रण, डायवर्सन, आदि अनेक विषयों पर चर्चा की गई । गोष्ठी मे सीओ मंगलौर विवेक कुमार, सीओ रुडकी नरेन्द्र पंत, सीओ देवबन्द रविकान्त परासर, सीओ सदर बरला देवव्रत, प्रभारी निरी0 मंगलौर, प्रभारी निरी0 देवबन्द, प्रभारी निरी0 भगवानपुर, रुडकी, झबरेडा, खानपुर, थानाध्यक्ष पुरकाजी सहित देहात क्षेत्र के कई चौकी प्रभारी मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *