रेलवे स्टेशन रुड़की पर मारपीट पर उतारू व्यक्ति को जीआरपी कर्मियों ने दबोचा |

रूडकी | रेलवे स्टेशन रुड़की प्लेटफार्म नं0- 01 पर निकास द्वार के पास एक व्यक्ति नशे में मदहोश होकर काफी हल्ला मचा रहा था, जोकि यात्रियो के साथ गाली-गलौच कर मारने पर उतारू था । प्लेटफॉर्म ड्यूटी पर तैनात जीआरपी कर्मियों द्वारा उक्त व्यक्ति को काफ़ी समझाया गया परन्तु वह नहीं माना । जिसको जीआरपी द्वारा अंतर्गत धारा- 170 बी.एन.एस.एस. के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया ।

नाम पता अभियुक्त —
1-रामदयाल पुत्र हरि नारायण निवासी सतबरा चौकी कोठिया बाजार थाना- शोहरतगढ़ जिला सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *