रिपोर्ट – वंश शर्मा
कोतवाली नगर | प्रचलित चार धाम यात्रा के मद्देनजर कोतवाली नगर पुलिस द्वारा भीमगौडा बैरियर के पास टैम्पो/ई-रिक्शा/पैडल रिक्शा/चार पहिया/दो पहिया वाहन बेतरतीब ढंग से खडा कर जाम की स्थिति बनाने व यात्रियों एंव आम जनमानस को परेशानी पहुंचाने संबंधी शिकायत पर कार्रवाई करते हुए थाना स्तर पर अलग अलग टीमें गठित कर विशेष अभियान चलाया गया | जिनके द्वारा भीमगौडा बैरियर से लेकर खडखडी, सप्तऋषि तक जो भी टैम्पो/ई-रिक्शा/पैडल रिक्शा/चार पहिया/दो पहिया वाहन यातायात नियमो का उल्लंघन करने व बेतरतीब ढंग से वाहन खड़ा करने पर कुल 27 टैम्पो/ई-रिक्शा को सीज किया गया एवं 36 वाहनो के चालको का मौके पर ही अन्तर्गत धारा-एमवी एक्ट के तहत चालान म कर 19500/-रुपये संयोजन शुल्क जुर्माना वसूला गया ।













Leave a Reply