रिपोर्ट – वंश शर्मा
लक्सर | SSP हरिद्वार द्वारा जनपद में अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों/ संदिग्ध व्यक्तियों/ असामाजिक तत्वों पर प्रभावी रुप से लगाम लगाए जाने हेतु क्षेत्र में नियमित रुप से पुलिस टीमे निकालकर सघन चैकिंग किये जाने निर्देशित किया गया है । जिसके अनुपालन में कोतवाली लक्सर पुलिस द्वारा रात्रि में क्षेत्र में चैकिंग के दौरान 02 व्यक्तियों को अवैध चाकू के साथ पकड लिया । उक्त पकड़े गये व्यक्ति थाना क्षेत्र में किसी बडी घटना को अंजाम देने के फिराक में थे, लक्सर पुलिस की सतर्कता से समय रहते उक्त व्यक्ति को पकड लिया, पकडे गये व्यक्ति के विरुद्ध कोतवाली लक्सर पर आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है |
पंजीकृत अभियोग –
मु0अ0सं0-647/25 धारा 4/25 शस्त्र अधि0 अक्षय
मु0अ0सं0 648/25 धारा 4/25 शस्त्र अधि0 बनाम लोकेन्द्र
गिरफ्तार अभियुक्त
१- अक्षय पुत्र बिजेन्द्र निवासी मोहम्मदपुर बुजुर्ग थाना कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार
२- लोकेन्द्र पुत्र ब्रिजेश निवासी उपरोक्त
बरामदगी
2 अदद नाजायज चाकू बरामद













Leave a Reply