शान्ति भंग के आरोपी को धर दबोचा |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

रानीपुर | कोतवाली रानीपुर को सूचना प्राप्त हुई कि विष्णुलोक कालोनी में एक व्यक्ति अपनी माता के साथ लडाई झगडा व मारपीट कर रहा है, सूचना पर तत्काल पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जानकारी की गयी तो एक व्यक्ति राजेश पुत्र ओम प्रकाश निवासी म0न0 75 विष्णुलोक कालोनी कोतवाली रानीपुर हरिद्वार उम्र 35 वर्ष अपनी माता के साथ मारपीट व गाली गलौच पर उतारु था, पुलिस ने मौके पर उक्त राजेश को काफी समझाया गया लेकिन उक्त व्यक्ति नही माना और उत्तेजित होकर गाली गलौच कर हुडदंग करने लगा, जिस पर पुलिस द्वारा मौके पर शान्ति व्यवस्था के दृष्टिगत उक्त व्यक्ति राजेश उपरोक्त को अन्तर्गत धारा 170 बी0एन0एस0 में गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त-

1- राजेश पुत्र ओम प्रकाश निवासी म0न0 75 विष्णुलोक कालोनी कोतवाली रानीपुर हरिद्वार उम्र 35 वर्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *