गुजरात निवासी व्यक्ति को बरामद कर जीआरपी ने परिजनों के किया सकुशल सुपुर्द |

रूडकी | रुड़की सेंटर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति निवासी- ब्रह्मा जी जनपद साबरकांठा गुजरात का रहने वाला जोकि अपने परिजनों से नाराज होकर घर से आ गया है। जिसकी लोकेशन रेलवे स्टेशन रुड़की पर आ रही है । सूचना पर तत्काल जीआरपी रुड़की से प्लेटफार्म ड्यूटी पर नियुक्त कर्म0गणों को सूचना से अवगत कराते हुए तलाश करने को कहा गया । कर्म0गणों द्वारा रेलवे स्टेशन पर उक्त व्यक्ति को काफ़ी तलाश किया व उपरोक्त को रेलवे स्टेशन रुड़की के प्लेटफार्म से बरामद करते हुए चौकी लाकर परिजनों को सूचित कर परिजनों को चौकी पर बुलाया गया । परिजनों को पूर्ण तस्दीक व पहचान करा कर उपरोक्त व्यक्ति को परिजनों के सकुशल सुपुर्द किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *