जीआरपी की सतर्कता ने फिर मिलवाया बच्चों को अपने परिजनों से मेरठ से लापता हुए बालको को जीआरपी हरिद्वार पुलिस द्वारा सकुशल किया गया बरामद |

हरिद्वार | रेलवे स्टेशन हरिद्वार पर रूटीन चैकिंग की जा रही थी, दौराने चेकिंग दो लड़के संदिग्ध घूमते मिले। जिनको थाने पर लाकर पूछताछ की गई तो पता चला कि उक्त लड़के अपने परिजनों से नाराज होकर उन्हें बिना बताए मेरठ से हरिद्वार आ गये है। जिस संबंध में संबंधित थाना पुलिस से तहकीकात की गई और उन्हें बालक के परिजनों को सूचना देने के लिए बताया गया । संबंधित पुलिस एवं बालको के परिजनों के आने पर उक्त बालको को उनके सपुर्द किया गया नाबालिको की सकुशल बरामदगी पर परिजनों एवं संबंधित पुलिस द्वारा थाना जीआरपी हरिद्वार पुलिस की सराहना की गई ।

सकुशल बरामद बालक
1- उम्र-17 वर्ष
2-उम्र- 16 वर्ष
निवासी गण- मेरठ, यूपी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *