
रिपोर्ट – वंश शर्मा
सिड़कुल | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशित क्रम में एएसपी सदर जितेन्द्र चौधरी की अध्यक्षता में सिड़कुल स्थित विभिन्न कंपनी के सदस्यों के साथ पुलिस कार्यालय स्थित कांन्फ्रेंस हॉल में गोष्ठी आयोजित की गई । गोष्ठी के दौरान उपस्थित सदस्यों को आगामी कांवड़ यात्रा 2025 को लेकर हरिद्वार पुलिस द्वारा तैयार किए गए यातायात प्लान ए सिड़कुल स्थित कारखानों के लिए कच्चे माल की आवक तथा तैयार माल के निर्यात को लेकर तैयार योजना साझा की गई । इस दौरान तैयार यातायात प्लान को लागू करने के लिए सहयोग की अपेक्षा करते हुए स्पष्ट शब्दों में बताया गया कि कांवड़ यात्रा के दौरान हरिद्वार पुलिस की प्राथमिकता यात्री रहेंगे एवं भीड़ के मुताबिक ही सिड़कुल से आवाजाही करने वाले वाहनों के लिए रास्ता खोला या बंद किया जाएगा । गोष्ठी के दौरान प्रभारी निरीक्षक रानीपुर कमल मोहन भण्डारी तथा थानाध्यक्ष सिड़कुल मनोहर भण्डारी भी मौजूद रहे ।













Leave a Reply