नशा तस्करों के विरुद्ध हरिद्वार की कार्यवाही लगातार जारी 10.00 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक नशा तस्कर को धर दबोचा |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

पथरी | मिशन ड्रग्स फ्री देवभूमि -2025 को सफल बनाने के लिये SSP हरिद्वार द्वारा जनपद हरिद्वार जनपद को नशा मुक्त करने के लिये अवैध मादक पदार्थो के तस्करों की कमर तोड़ने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है । उक्त अभियान के दृष्टीगत थाना पथरी द्वारा क्षेत्र में नियमित रुप से टीमें गठित कर संघन चैकिंग एवं सुरागरसी/पतारसी की जा रही है । उपरोक्त के क्रम में पथरी पुलिस द्वारा दौराने चैकिंग सेयद वाला पीर धनपुरा के पास से एक आरोपी अमजद पुत्र भूरा नि0 धनपुरा थाना पथरी को 10.00 ग्राम अवैध स्मैक के साथ पकड़ा गया । आरोपी के विरूद्ध थाना पथरी पर एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया ।

नाम पता आरोपी
अमजद पुत्र भूरा हसन निवासी ग्राम धनपुरा थाना पथरी जनपद हरिद्वार।

विवरण बरामदगी-
1-10.00 ग्राम अवैध स्मैक
2-एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू
3- ₹1000/-नगद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *