नशा तस्करों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी कोतवाली गंगनहर पुलिस द्वारा अवैध शराब के साथ एक तस्कर को धर दबोचा |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

गंगनहर | जनपद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता अपराधियों/संदिग्ध व्यक्तियों/असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाए जाने हेतु निर्देशित किया गया था । उक्त आदेश के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गंगनहर द्वारा अलग-अलग पुलिस टीम का गठन करने त्वरित कार्यवाही हेतु क्षेत्र में रवाना किये गये । टीम द्वारा शान्ति व्यवस्था ड्यूटी,चैकिंग संदिग्ध वाहन / व्यक्ति के दौरान 01आरोपी को अवैध देशी शराब माल्टा मार्का के 64 पव्वों के साथ सुनहरा आम का बाग वाले रास्ते से हिरासत पुलिस लिया गया । जिसके विरूध्द थाना हाजा पर अभियोग पंजीकृत कर अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

नाम पता आरोपी
1- स्वराज पुत्र कर्म सिंह निवासी ग्राम सालियर साल्हापुर कोतवाली गंग नहर जनपद हरिद्वार।

बरामदगी
देसी शराब माल्टा मार्का 64 पव्वे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *