अवैध स्मैक के साथ 01 तस्कर चढ़ा हरिद्वार पुलिस के हत्थे 11.4 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक नशा तस्कर को धर दबोचा |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

पथरी | मिशन ड्रग्स फ्री देवभूमि -2025 को सफल बनाने के लिये SSP हरिद्वार द्वारा जनपद हरिद्वार जनपद को नशा मुक्त करने के लिये अवैध मादक पदार्थो के तस्करो की कमर तोड़ने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है उक्त अभियान के दृष्टीगत थाना पथरी द्वारा क्षेत्र में नियमित रुप से टीमें गठित कर संघन चैकिंग एवं सुरागरसी/पतारसी की जा रही है । पथरी पुलिस द्वारा दौराने चैकिंग एक नशा तस्कर को 11.4 ग्राम अवैध स्मैक के साथ पथरी क्षेत्र से पकड़ा गया । आरोपी के विरूद्ध थाना पथरी पर एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया ।

आपराधिक इतिहास
मु0अ0सं0 520/24 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट चालानी थाना बहादराबाद।

नाम पता आरोपी
जान आलम पुत्र मुस्तकीम निवासी ग्राम इक्कड़ खुर्द थाना पथरी जनपद हरिद्वार।

विवरण बरामदगी-
1- 11.4 ग्राम अवैध स्मैक
2- ₹8500/- नगद
3- एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *