चोरी कि घटना को अंजाम देने वाला चोर आया पुलिस की हिरासत में शत प्रतिशत किया माल बरामद |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

गंगनहर | वादिया मुकदमा निवासी नेहरू नगर रुड़की हरिद्वार द्वारा एक प्रार्थना पत्र बावत अज्ञात चोर द्वारा वादिया के घर से इन्वर्टर की बैटरी चोरी कर ले जाने के संबंध में कोतवाली गंगनहर पर अभियोग पंजीकृत किया गया । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा उपरोक्त चोरी कि घटना का शीघ्र अनावरण करने हेतु प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गंगनहर क़ो आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए । जिसके अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा अथक प्रयास कर क्षेत्र में पूर्व में चोरी कि घटना में शामिल आरोपी को तस्दीक किया गया । सूचना पर पुलिस टीम द्वारा आशीर्वाद एंक्लेव रुड़की के पास से आरोपी को पकड़ा गया । जिसके कब्जे से चोरी की हुई इनवर्टर बैट्री को बरामद किया गया ।

नाम पता आरोपी
1- साहिब पुत्र अनीश निवासी ग्राम कलियर थाना पिरान कलियर जनपद हरिद्वार।

बरामदगी का विवरण
एक इनवर्टर बैटरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *