रिपोर्ट – वंश शर्मा
लक्सर | SSP हरिद्वार द्वारा जनपद में अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों/ संदिग्ध व्यक्तियों/ असामाजिक तत्वों पर प्रभावी रुप से लगाम लगाए जाने हेतु क्षेत्र में नियमित रुप से पुलिस टीमे निकालकर सघन चैकिंग किये जाने निर्देशित किया गया था । जिसके अनुपालन में कोतवाली लक्सर पुलिस द्वारा रात्रि में क्षेत्र में चैकिंग के दौरान 01 आरोपी को अवैध चाकू के साथ पकड लिया । उक्त पकड़े गये व्यक्ति थाना क्षेत्र में अवैध चाकू को लेकर किसी बडी घटना को अंजाम देने के फिराक में थे, लक्सर पुलिस की सतर्कता से समय रहते उक्त व्यक्ति को पकड लिया । पकडे गये व्यक्ति के विरुद्ध कोतवाली लक्सर पर आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है | पूछताछ में पकड़े व्यक्ति ने बताया कि व रात्रि में एकान्त में दुकानो/खोके का ताला व शटर तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम देता है और अपनी सुरक्षा के लिये अपने पास चाकू रखता है ।
नाम पता आरोपी
आरिफ पुत्र खलील निवासी टोडा जलालपुर थाना कोतवाली सिविल लाईन रुड़की जनपद हरिद्वार।
बरामदगी
01 अदद नाजायज चाकू।













Leave a Reply