हरिद्वार पुलिस का डोर-टू-डोर सत्यापन अभियान लगातार जारी संदिग्धों की पड़ताल हेतु ज्वालापुर पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान|

रिपोर्ट – वंश शर्मा

ज्वालापुर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के आदेशानुसार जनपद में संदिग्धों की पड़ताल हेतु लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है | ज्वालापुर पुलिस द्वारा मोहल्ला कड़च्छ क्षेत्र की झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले बाहरी/संदिग्ध व्यक्तियों जैसे कबाड़ी, ठेले-रेहड़ी, सब्जी विक्रेता, फड़ संचालक एवं किरायेदारों का डोर-टू-डोर सत्यापन अभियान चलाया गया । अभियान के दौरान कुल 60 व्यक्तियों का सत्यापन किया गया।सत्यापन न कराने वाले 03 व्यक्तियों का चालान माननीय न्यायालय 83 पुलिस अधिनियम कर 30,000 रुपए किया व 02 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 81 पुलिस अधिनियम में चालान कर 500 रूपए संयोजन शुल्क वसूला गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *