हरिद्वार | विगत कुछ दिनों से रेलवे स्टेशन हरिद्वार वह थाना क्षेत्र अंतर्गत मोबाइल चोरी व यात्रियों के सामान चोरी की लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थी सुचना उच्चाधिकारी गणों को दी गई घटनाओ की संवेदनशीलता को देखते हुए | पुलिस अधीक्षक जी0आर0पी0 के निर्देशानुसार एवम अपर पुलिस अधीक्षक रेलवेज के निकट पर्यवेक्षण एवं दिशा-निर्देशन में थाना प्रभारी जीआरपी हरिद्वार के नेतृत्व में टीम गठित करते हुए उक्त घटनाओ को अंजाम देने वाले चोरों की यथाशीघ्र गिरफ्तारी एवं चोरी गए सामान की बरामदगी के लिए निर्देशित किया गया । जिसके क्रम मे गठित टीम के द्वारा प्रभावी सुरागरसी पतारसी करते हुए अभियुक्त आमिर पुत्र अबरार निवासी रायवाला थाना मंडी जिला सहारनपुर उम्र 40 वर्ष को मय चोरी की गई धनराशि के साथ संबंधित मु0अ0सं0- 22/25 ,39/25, 42/25 अंतर्गत धारा- 303(2),317(2) BNS व 35/106 BNSS मे गिरफ्तार किया गया ।
अभियुक्त का अपराधिक इतिहास–
अभि0 के खिलाफ जनपद सहारनपुर में अलग-अलग थानों में चोरी के 10 मामले दर्ज हैं। जिनके संबंध में विस्तृत जानकारी की जा रही हैं













Leave a Reply