रिपोर्ट – वंश शर्मा
ज्वालापुर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा स्मैक चरस गांजा पीने/बेचने/सट्टा खाई बड़ी/जुआ खेलने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाई हेतु निर्देशित किया गया । प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर द्वारा थाना क्षेत्रांतर्गत अलग अलग टीमें बनाकर अवैध शराब स्मैक चरस गांजा पीने/बेचने/जुआ/सट्टा खाई बाड़ी करने वालो के विरुद्ध अभियान चलाया । उक्त आदेश के क्रम में दौराने चैंकिंग सट्टे की खाई बाडी करते 01आरोपी जगपाल पुत्र हरि सिंह निवासी मोहल्ला कैथवाड़ा कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार को ज्वालादास आश्रम के बाहर कड़छ से सट्टे की खाईबाडी करते पकड़ा गया । आरोपी के कब्जे से सट्टा पर्ची पैन डायरी कुल नगद ₹ 2390/-बरामद किए गए । आरोपी के विरुद्ध थाना हाजा पर धारा 13 जुआ अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया ।
नाम पता आरोपी
1- जगपाल पुत्र हरि सिंह निवासी मोहल्ला कैथवाड़ा कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार।
बरामदगी का विवरण
सट्टा पैन, डायरी व नकद ₹2390/-













Leave a Reply