देहरादून | रेलवे स्टेशन देहरादून पर शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन में दौराने चैकिंग ड्यूटी पर नियुक्त कर्मियों को ट्रेन में एक लावारिस बैग मिला । चैक करने पर जिसके अन्दर एक लेपटॉप HP कंपनी कीमत लगभग 35000/- एक चार्जर, नगद धनराशि व कुछ जरुरी कागजात थे। जीआरपी पुलिस के द्वारा उपरोक्त बैग के स्वामी के सम्बन्ध में ट्रेन में टी0टी0, कोच अटेण्डेन्ट व अन्य रेलवे कर्मचारियों से पूछताछ कर व अथक प्रयास करते हुये बैग के स्वामी का पता लगाकर उनसे जरिये दूरभाष सम्पर्क कर उनके परिचित निवासी- टर्नर रोड क्लेमेन्टाउन देहरादून को थाना कार्यालय बुलाकर बाद सकुशल सुपुर्द किया गया । पुलिस के उक्त कार्य की आम जनमानस, रेलवे प्रशासन व बैग स्वामी के द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा की गई ।
शताब्दी एक्स0 ट्रेन में मिले बैग मय लैपटॉप को जीआरपी देहरादून द्वारा बरामद कर सकुशल किया यात्री के सुपुर्द |
















Leave a Reply