चमोली | वर्दी केवल एक जिम्मेदारी नहीं होती, बल्कि समाज की सुरक्षा, अनुशासन और सेवा का एक ऐसा संकल्प होती है, जिसे कुछ लोग पूरी जिंदगी निभाते हैं। ऐसे ही कर्मयोगी रहे होमगार्ड जवान मगन लाल, जिन्होंने अपने जीवन के 42 बहुमूल्य वर्ष जनता की सेवा, कानून व्यवस्था और पुलिस के सहयोग में समर्पित कर दिए । कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने से लेकर चारधाम यात्रा, यातायात प्रबंधन, आपदा राहत और अन्य महत्वपूर्ण अवसरों पर होमगार्ड के जवान हमेशा उत्तराखण्ड पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहे हैं। पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पँवार के निर्देशानुसार पुलिस के सहयोगी होमगार्ड एवं पीआरडी जवानों के सम्मान और कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है । इसी क्रम में थाना थराली में होमगार्ड जवान मगन लाल* निवासी केवर तल्ला, नारायणबगड़, के अधिवर्षता पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने पर एक गरिमामय एवं भावनात्मक विदाई समारोह आयोजित किया गया । इस अवसर पर थानाध्यक्ष थराली विनोद चौरसिया, चौकी प्रभारी नारायणबगड़ देवेन्द्र भारती, थाना स्टाफ तथा मगन लाल जी के परिजन उपस्थित रहे। सभी ने पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर उनके 42 वर्षों की निष्कलंक, अनुशासित और समर्पित सेवाओं के प्रति आभार व्यक्त किया । समारोह के दौरान साथियों ने उनके साथ बिताए वर्षों की यादें साझा कीं। माहौल उस समय भावुक हो गया जब वर्षों तक एक ही परिवार की तरह साथ काम करने वाले सहयोगियों ने उन्हें सम्मानपूर्वक विदा किया। यह विदाई केवल सेवा समाप्ति का क्षण नहीं थी, बल्कि चार दशकों से अधिक समय तक निभाए गए कर्तव्य, त्याग और समर्पण को सलाम करने का अवसर भी था । चमोली पुलिस परिवार मगन लाल जी के उत्कृष्ट योगदान को हृदय से नमन करता है तथा उनके स्वस्थ, सुखमय एवं सम्मानपूर्ण सेवानिवृत्त जीवन की मंगलकामना करता है ।
*42 साल तक निभाया वर्दी का मान, अब सम्मान के साथ मिली विदाई*
*चमोली पुलिस ने होमगार्ड जवान मगन लाल की दीर्घ एवं समर्पित सेवाओं को किया नमन*
वर्दी केवल एक जिम्मेदारी नहीं होती, बल्कि समाज की सुरक्षा, अनुशासन और सेवा का एक ऐसा संकल्प होती है, जिसे कुछ लोग पूरी जिंदगी निभाते हैं। ऐसे ही कर्मयोगी रहे होमगार्ड जवान मगन लाल, जिन्होंने अपने जीवन के 42 बहुमूल्य वर्ष जनता की सेवा, कानून व्यवस्था और पुलिस के सहयोग में समर्पित कर दिए । कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने से लेकर चारधाम यात्रा, यातायात प्रबंधन, आपदा राहत और अन्य महत्वपूर्ण अवसरों पर होमगार्ड के जवान हमेशा उत्तराखण्ड पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहे हैं। पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पँवार के निर्देशानुसार पुलिस के सहयोगी होमगार्ड एवं पीआरडी जवानों के सम्मान और कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है । इसी क्रम में थाना थराली में होमगार्ड जवान मगन लाल* निवासी केवर तल्ला, नारायणबगड़, के अधिवर्षता पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने पर एक गरिमामय एवं भावनात्मक विदाई समारोह आयोजित किया गया । इस अवसर पर थानाध्यक्ष थराली विनोद चौरसिया, चौकी प्रभारी नारायणबगड़ देवेन्द्र भारती, थाना स्टाफ तथा मगन लाल जी के परिजन उपस्थित रहे। सभी ने पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर उनके 42 वर्षों की निष्कलंक, अनुशासित और समर्पित सेवाओं के प्रति आभार व्यक्त किया । समारोह के दौरान साथियों ने उनके साथ बिताए वर्षों की यादें साझा कीं। माहौल उस समय भावुक हो गया जब वर्षों तक एक ही परिवार की तरह साथ काम करने वाले सहयोगियों ने उन्हें सम्मानपूर्वक विदा किया। यह विदाई केवल सेवा समाप्ति का क्षण नहीं थी, बल्कि चार दशकों से अधिक समय तक निभाए गए कर्तव्य, त्याग और समर्पण को सलाम करने का अवसर भी था । चमोली पुलिस परिवार मगन लाल जी के उत्कृष्ट योगदान को हृदय से नमन करता है तथा उनके स्वस्थ, सुखमय एवं सम्मानपूर्ण सेवानिवृत्त जीवन की मंगलकामना करता है ।
















Leave a Reply