गौचर बाजार में दुकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाले शातिर अभियुक्त को कर्णप्रयाग पुलिस ने किया गिरफ्तार 30-40 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर किया खुलासा, चोरी की नकदी व बैंक पासबुक बरामद |

गौचर | वादी भूपेन्द्र सिंह नेगी पुत्र राजे सिंह नेगी निवासी ग्राम सिरण, थाना कर्णप्रयाग, जनपद चमोली द्वारा कोतवाली कर्णप्रयाग में लिखित तहरीर देकर अवगत कराया गया कि उनकी “मसूरी कंगन स्टोर” गौचर का रात्रि में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा ताला तोड़कर दुकान के गल्ले में रखे लगभग *₹15,000 नगद* एवं पंजाब नेशनल बैंक की पासबुक चोरी कर ली गई है । वादी की तहरीर एवं घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पँवार के निर्देशानुसार कोतवाली कर्णप्रयाग में तत्काल मु0अ0सं0-23/2026 धारा 305(क)/331(4) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया तथा प्रभारी निरीक्षक कर्णप्रयाग के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर घटना के शीघ्र अनावरण हेतु निर्देशित किया गया । गठित पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई। इसके अतिरिक्त गौचर बाजार में लगे लगभग 30 से 40 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का बारीकी से विश्लेषण किया गया। फुटेज में रात्रि लगभग 03:00 बजे से 04:00 बजे के मध्य एक संदिग्ध व्यक्ति वादी की दुकान के पास से गौचर बाजार की ओर जाता हुआ दिखाई दिया। संदिग्ध की फोटो एवं वीडियो के आधार पर मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए गहन सुरागरसी एवं पतारसी की गई । पुलिस टीम के अथक प्रयासों के फलस्वरूप सायं लगभग 05:00 बजे गौचर-रुद्रप्रयाग मोटर मार्ग पर सरस्वती विद्या मंदिर के आगे संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ एवं तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से चोरी की गई ₹10,100 नगद एवं वादी की पंजाब नेशनल बैंक की पासबुक बरामद हुई । पूछताछ में अभियुक्त ने उक्त चोरी की घटना कारित करना स्वीकार किया। बरामदगी के आधार पर अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई। अभियुक्त को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है । प्राथमिक जांच में यह भी प्रकाश में आया कि गिरफ्तार अभियुक्त चोरी की घटनाओं का अभ्यस्त अपराधी है तथा उसके विरुद्ध जनपद टिहरी, पौड़ी एवं देहरादून के विभिन्न थानों में चोरी के कई अभियोग पूर्व से पंजीकृत हैं ।

*नाम पता अभियुक्त*- महावीर सिंह रावत पुत्र श्री मदन सिंह रावत निवासी – ग्राम पुंडोली, थाना घनसाली, जनपद टिहरी गढ़वाल उम्र – 37 वर्ष

*बरामदगी*- ₹10,100/- नगद, पंजाब नेशनल बैंक की एक पासबुक

*आपराधिक इतिहास*

1. मु0अ0सं0-193/2024, धारा 305(क)/331(4)/317(2) बीएनएस, थाना राजपुर, जनपद देहरादून।
2. मु0अ0सं0-16/2025, धारा 331(4)/305(क)/317(2) बीएनएस, थाना घनसाली, जनपद टिहरी गढ़वाल।
3. मु0अ0सं0-40/2025, धारा 331(4)/305(क)/317(2) बीएनएस, कोतवाली पौड़ी, जनपद पौड़ी गढ़वाल।
4. मु0अ0सं0-42/2025, धारा 305(क)/317(2)/331(4) बीएनएस, कोतवाली पौड़ी, जनपद पौड़ी गढ़वाल।
5. मु0अ0सं0-186/2025, धारा 305(क)/317(2) बीएनएस, थाना राजपुर, जनपद देहरादून।
6. मु0अ0सं0-559/2025, धारा 305(क)/317(2)/331(4) बीएनएस, कोतवाली ऋषिकेश, जनपद देहरादून।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *