घर से लापता महिला को थराली पुलिस ने देहरादून से सकुशल किया बरामद |

थराली | एक व्यक्ति द्वारा थाना थराली पर सूचना दी गई कि उनकी पत्नी सुबह बिना बताए घर से कहीं चली गई हैं । सूचना के आधार पर थाना थराली में गुमशुदगी क्रमांक 13/26 पंजीकृत कर मामले की विवेचना उपनिरीक्षक देवेंद्र भारती, चौकी प्रभारी नारायणबगड़ के सुपुर्द की गई । गुमशुदा महिला की तलाश हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार तलाश-पतारसी, सुरागरसी, संभावित स्थानों पर पूछताछ एवं तकनीकी विश्लेषण के माध्यम से मोबाइल लोकेशन सहित अन्य आवश्यक साक्ष्यों का गहन विश्लेषण किया गया। पुलिस टीम के निरंतर प्रयासों के परिणामस्वरूप महिला को देहरादून से सकुशल बरामद कर लिया गया । बरामदगी के उपरांत महिला से नियमानुसार पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने अपने पति के साथ रहने से इनकार करते हुए स्वयं की इच्छा से अपने परिजनों के साथ रहने की बात कही। महिला की इच्छा का सम्मान करते हुए आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूर्ण कर उन्हें उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *