बागेश्वर | लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर पुलिस लाइन बागेश्वर में “राष्ट्रीय एकता दिवस” का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय पुलिस उपमहानिरीक्षक, पीएसी मुख्यालय मुकेश चौहान महोदय द्वारा की गई, पुलिस अधीक्षक बागेश्वर जितेन्द्र मेहरा (IPS) की उपस्थिति में कार्यक्रम के शुभारंभ पर सर्वप्रथम मुख्य अतिथि महोदय द्वारा रस्मी परेड की सलामी ली गई और परेड का निरीक्षण किया गया । इसके उपरांत, महोदय द्वारा उपस्थित समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को देश की संप्रभुता, अखंडता और आंतरिक सुरक्षा को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए “राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ” दिलाई गई। अपने संबोधन में द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवनकाल में किए गए मानवहित के कार्यों की भूरि-भूरि सराहना की गई और उपस्थित पुलिस बल को उनके महान सिद्धांतों पर चलने की प्रेरणा दी गई । परेड के दौरान द्वारा जनपद बागेश्वर के 04 अधिकारी एवं कर्मचारियों को पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क को संबंधित अधिकारियों पर अलंकित कर सम्मानित किया गया | इसके पश्चात द्वारा क्वार्टर गार्ड की सलामी ली गई तथा क्वार्टर गार्ड का निरीक्षण किया गया | साथ ही द्वारा लाइन परिसर के भीतर चल रहे निर्माणाधीन कार्यों का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों में उच्च गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए और सभी कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए । निरीक्षण कार्यक्रम के उपरांत माननीय पुलिस उपमहानिरीक्षक पीएसी मुख्यालय द्वारा पुलिस लाइन में उपस्थित समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सैनिक सम्मेलन लिया गया। सम्मेलन के दौरान पुलिस कर्मियों द्वारा रखी गई विभिन्न समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया और उनके त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित प्रभारियों को मौके पर ही निर्देशित किया गया | इसके साथ ही द्वारा सभी पुलिस कार्मिकों को पूरी ईमानदारी से समय पर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने तथा कड़े अनुशासन के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए । इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक बागेश्वर जितेन्द्र मेहरा (IPS), क्षेत्राधिकारी बागेश्वर अजय साह, प्रतिसार निरीक्षक नरेन्द्र कुमार व समस्त थाना प्रभारी, शाखा प्रभारी और पुलिस बल के जवान व कर्मचारी उपस्थित रहे ।
पुलिस लाइन बागेश्वर में मनाया गया “राष्ट्रीय एकता दिवस”, डीआईजी पीएसी मुख्यालय मुकेश चौहान ने ली परेड की सलामी, पुलिस कर्मियों का लिया सम्मेलन ।
















Leave a Reply