बागेश्वर | उत्तराखंड शासन के निर्देशानुसार और “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन”* के अंतर्गत भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के निर्देशन में कोतवाली बागेश्वर पुलिस द्वारा कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत में रैली के माध्यम से जन जागरूकता अभियान चलाया गया । इस अभियान के तहत स्थानीय युवाओं, एनसीसी कैडेटों और पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों की सहभागिता से जनपद में जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के दौरान पुलिस टीम द्वारा छात्र-छात्राओं को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के प्रेरणादायी जीवन, स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान, देशी रियासतों के एकीकरण के माध्यम से अखंड भारत के निर्माण तथा राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता को सुदृढ़ बनाने में उनकी ऐतिहासिक भूमिका के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही नशा मुक्ति अभियान’ के बैनर और पोस्टरों के माध्यम से आम जनमानस को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति सचेत किया गया। ‘नशा मुक्ति अभियान’ के पोस्टरों के जरिए समाज में सुख-शांति बनाए रखने और युवाओं को मादक पदार्थों से दूर रहने की पुरजोर अपील की गई । पुलिस टीम द्वारा जनता को जागरूक करते हुए बताया गया कि *नशा न केवल स्वास्थ्य को बर्बाद करता है बल्कि पारिवारिक और सामाजिक ताने-बाने को भी छिन्न-भिन्न कर देता है। अभियान के दौरान नागरिकों से अपील की गई कि वे किसी भी प्रकार की संदिग्ध नशे की तस्करी या अवैध मादक पदार्थों की बिक्री की सूचना* तत्काल पुलिस को दें ताकि “ड्रग्स फ्री देवभूमि” के संकल्प को साकार* किया जा सके। रैली में शामिल सभी अधिकारियों और एनसीसी कैडेटों ने समाज को नशामुक्त बनाने का दृढ़ संकल्प लिया ।
सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर बागेश्वर पुलिस ने रैली के माध्यम से चलाया “नशा मुक्ति जागरूकता अभियान |
















Leave a Reply