पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद हुए जवानों की याद में आंखे हुई नम आयुष अग्रवाल SSP टिहरी एवं अन्य पुलिस फोर्स ने शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि |

टिहरी | पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर प्रातः पुलिस लाईन चंबा में स्थित शहीद स्मारक पर “पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम” का आयोजन किया गया । उक्त अवसर SSP टिहरी आयुष अग्रवाल व जे0 आर0 जोशी, अपर पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल, ओशिन जोशी क्षेत्राधिकारी टिहरी जनपद टिहरी गढ़वाल व अन्य पुलिस अधिकारियों द्वारा शहीदों को पुष्पचक्र व पुष्प भेंट कर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी । तत्पश्चात सलामी गार्द के हकदार समस्त कार्मिकों द्वारा पुलिस शहीदों को बिगुल की धुन पर शोक सलामी देकर उनके सर्वोच्च बलिदान के लिए उन्हें याद किया गया । कार्यक्रम में जे0 आर0 जोशी, अपर पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद टिहरी गढ़वाल, ओशिन जोशी, क्षेत्राधिकारी टिहरी, एवं जनपद के सभी शाखा प्रभारी एवं पुलिस लाइन चंबा के कर्मचारीगण मौजूद रहे।

दिनांक 01.09.2023 से 31.08.2024 तक की अवधि में उत्तराखण्ड पुलिस के शहीद हुए वीर सपूतः –

1- ASI कांता थापा (जनपद देहरादून)
2- मुख्य आरक्षी गणेश तोमर (जनपद उत्तरकाशी)
3- आरक्षी गणेश कुमार (जनपद हरिद्वार)
4- आरक्षी गोविंद सिंह भंडारी (जनपद उधम सिंह नगर)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *