चमोली | नन्दानगर निवासी एक व्यक्ति ने थाना नन्दानगर में तहरीर देकर बताया कि उनका 13 वर्षीय नाबालिग पुत्र रात्रि करीब 19:45 बजे घर से बिना बताए कहीं चला गया है। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल पाया। मामले की गंभीरता एवं नाबालिग की सुरक्षा को देखते हुए थाना नन्दानगर पर मु0अ0सं0 24/2026, धारा 137(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार तत्काल पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा लगातार सुरागरसी-पतारसी एवं तलाश के प्रयास किए गए। अथक प्रयासों के बाद लापता बालक को ऋषिकेश, जनपद देहरादून से सकुशल बरामद कर लिया गया। आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया एवं बाल कल्याण समिति (CWC) के समक्ष प्रस्तुत करने के उपरांत बालक को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया । लंबे समय बाद अपने बच्चे को सकुशल वापस पाकर परिजनों ने चमोली पुलिस का हृदय से आभार व्यक्त किया |
















Leave a Reply