
रिपोर्ट – वंश शर्मा
हरिद्वार | सैनिक सम्मेलन के समापन के पश्चात एस.एस.पी. नवनीत सिंह की अध्यक्षता में पुलिस कार्यालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में माह अक्टूबर में अपराध गोष्टी का आयोजन किया गया। इस दौरान एसपी क्राइम/ट्रैफिक निशा यादव, एसपी देहात अभय कुमार सिंह एवं एसपी सिटी दीपक कुमार सहित जनपद के सभी क्षेत्राधिकारी, कोतवाली/थाना प्रभारी मौजूद रहे । माह अक्टूबर में घटित अपराधों एवं उनके खुलासे की समीक्षा सहित लंबित विवेचनाओं, गंभीर अपराध, सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम की समीक्षा करते हुए नवनीत सिंह द्वारा मातहत को निम्नलिखित महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए-
1-चुनाव की तैयारियों को समय से पूरा करें। 107/116, 151 में प्रिवेंटिव करअराजक तत्वों पर समय रहते लगाम लगाएं।
2-शराब पीने सहित अन्य नशा कर माहौल बिगाड़ रहे पिल्ला गैंग के सदस्यों को कानून का पाठ पढ़ाकर सही रास्ते पर लाने का प्रयास करें।
3-चुनाव से पूर्व लाइसेंसी अस्लाह जमा कराने पर सभी थाना प्रभारी ध्यान दें। अवैध अस्लाह इस्तेमाल और सप्लाई की चेन पर भी खास नजर रखी जाए।
4-चुनाव के समय कई अराजक तत्व सोशल मीडिया के जरिए माहौल खराब करने की कोशिश करते हैं। ऐसे तत्वों सख्ती से निपटा जाए ताकी समाज की आबोहवा खराब न हो।
5-मुख्यालय स्तर से चलाए जा रहे अभियानों में हरिद्वार का प्रदर्शन अच्छा है। मैं आप सभी से और अधिक सक्रियता दिखाने की उम्मीद करुंगा।
6-हत्या सहित कुछ बड़े मामलों का अभी खुलासा नही हुआ है। एसपी सिटी और एसपी देहात इन मामलों में लगी टीमों का पर्यवेक्षण कर मामलों के जल्द खुलासा सुनिश्चित करें।
7-सीएम पोर्टल से प्राप्त होने वाली शिकायतों का हर माह के अन्तिम सप्ताह संबंधित क्षेत्राधिकारी समीक्षा कर उनका समय से निस्तारण सुनिश्चित करें।
8-बच्चों एवं महिला संबंधी अपराधों में किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नही की जाएगी। थाना प्रभारी सुनिश्चित करें कि उक्त प्रकरण सामने आने पर दिवसाधिकारी या रात्रि अधिकारी उक्त मामले को देखें और आवश्यकता पड़ने पर थाना प्रभारी स्वयं प्रकरण का निस्तारण करें।
9-सत्यापन अभियान में तेजी लाए जाए ताकी आपराधिक तत्वों में कानून का भय बना रहे और चुनाव के दौरान माहौल खराब करने की कोई भी योजना सफल न हो पाए।













Leave a Reply