रिपोर्ट – वंश शर्मा
हरिद्वार | एसएसपी नवनीत सिंह द्वारा जारी निर्देशों संविधान दिवस के अवसर पर पुलिस कार्यालय समेत जनपद के सभी कोतवाली/थाना, शाखाओं एवं कार्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किए गए तथा जवानों को शपथ दिलाई गई । पुलिस कार्यालय रोशनाबाद हरिद्वार में आयोजित कार्यक्रम में एसपी क्राईम/ट्रैफिक निशा यादव द्वारा अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में जवानों को शपथ दिलाई गई तथा भारतीय संविधान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए पुलिस कर्मियों को नागरिकों के सामाजिक, आर्थिक एवं राजनैतिक अधिकारों की रक्षा करने हेतु जागरुक किया गया ।
















Leave a Reply