रिपोर्ट – वंश शर्मा
भगवानपुर | पुलिस मुख्यालय देहरादून, उत्तराखण्ड द्वारा संचालित ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक भगवानपुर के नेतृत्व में मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री करने वालों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है । इसी क्रम में भगवानपुर पुलिस टीम द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए दौराने चैकिंग पुलिस टीम द्वारा आरोपित गुलरेज पुत्र शहीद निवासी ग्राम कालेवाला थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार को राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय हसनपुर मदनपुर के पास से पकडा गया । आरोपित के कब्जे से 05.12 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक बरामद हुई । आरोपित के विरुद्ध कोतवाली भगवानपुर पर NDPS Act के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है ।
*आरोपित का नाम व पता:*
गुलरेज पुत्र शहीद निवासी कालेवाला, कोतवाली भगवानपुर, जनपद हरिद्वार।
*बरामदगी का विवरण:*
05.12 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक।
नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। आमजन से अपील है कि नशे के कारोबार एवं इससे संबंधित किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
















Leave a Reply