बागेश्वर | जनपद बागेश्वर में अपने सफल एवं प्रेरणादायी कार्यकाल के उपरांत पुलिस अधीक्षक बागेश्वर जितेन्द्र मेहरा (IPS) का स्थानांतरण पुलिस मुख्यालय देहरादून हुआ है। जिस पर पुलिस कार्यालय में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं जनपद के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा विदाई दी गयी ।
🔹 आपके कुशल नेतृत्व, अनुशासित कार्यशैली एवं जनहित में किए गए सराहनीय कार्यों से जनपद में कानून व्यवस्था सुदृढ़ हुई तथा पुलिस-जन विश्वास और मजबूत बना।
🔹 बागेश्वर पुलिस परिवार आपकी नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल, सफल एवं गौरवमयी कार्यकाल की शुभकामनाएं देता है।
🔹 *आपका नेतृत्व सदैव प्रेरणादायी रहा है, भविष्य में भी आप नई ऊंचाइयों को प्राप्त करें — यही कामना है।*
*पुलिस अधीक्षक बागेश्वर जितेन्द्र मेहरा (IPS) महोदय का कार्यकाल एक नजर में👇👇*
जनपद बागेश्वर के पुलिस अधीक्षक के रूप में श्री जितेन्द्र कुमार मेहरा (IPS) का कार्यकाल जनसेवा, अपराध नियंत्रण, संवेदनशीलता और बेहतरीन टीम वर्क की एक मिसाल रहा है। फरवरी 2026 में बाबा बागनाथ की पावन भूमि पर पदभार ग्रहण करने के पहले दिन से ही उन्होंने स्पष्ट कर दिया था कि बागेश्वर पुलिस का हर कदम आमजन की सुरक्षा, विश्वास और त्वरित न्याय की दिशा में उठेगा। अपने कुशल नेतृत्व में उन्होंने न केवल जनपद की कानून-व्यवस्था को अभेद्य बनाया, बल्कि पुलिस और जनता के बीच के रिश्ते को एक नई ऊँचाई प्रदान की।
जितेन्द्र मेहरा (IPS) के कार्यकाल की प्रमुख उपलब्धियाँ एवं ऐतिहासिक पहल:*
बीट पुलिसिंग को बनाया जनसंवाद का सशक्त माध्यम:*
पुलिस अधीक्षक महोदय का मानना रहा कि मजबूत बीट प्रणाली ही अपराध नियंत्रण की असली रीढ़ है। उन्होंने प्रत्येक बीट अधिकारी को अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर आमजन से सीधा संवाद स्थापित करने के निर्देश दिए। गांव-गांव में चौपाल लगाकर, बाहरी व्यक्तियों व किरायेदारों के शत-प्रतिशत सत्यापन अभियान चलाकर और जनता की समस्याओं का जमीनी स्तर पर त्वरित निस्तारण कर उन्होंने बागेश्वर में सुरक्षित और भयमुक्त वातावरण का निर्माण किया।
*बेमिसाल टीम वर्क और पुलिस कल्याण-*
एक कुशल कप्तान की तरह उन्होंने पूरे जनपद पुलिस बल को एक परिवार और एक मजबूत टीम के रूप में पिरोया। मासिक अपराध समीक्षा बैठकों और पुलिस सम्मेलन के माध्यम से उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों व जवानों की विभागीय एवं व्यक्तिगत समस्याओं को सुना और उनका समाधान किया। उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों का समय-समय पर उत्साहवर्धन व सम्मान कर उन्होंने पूरी टीम में नई ऊर्जा का संचार किया, जिसका परिणाम जनपद में अपराधों के त्वरित अनावरण और लंबित विवेचनाओं के रिकॉर्ड निस्तारण के रूप में सामने आया।
*‘ऑपरेशन भल छौ’ — बुजुर्गों के लिए बना संजीवनी:*
सामुदायिक पुलिसिंग को धरातल पर उतारते हुए उनके निर्देशन में चलाया गया मानवीय अभियान “ऑपरेशन भल छौ” पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बना। इसके तहत पुलिस टीमों ने दुर्गम पहाड़ी गांवों में अकेले निवास कर रहे वरिष्ठ नागरिकों व बुजुर्गों के घर-घर जाकर उनकी कुशलक्षेम जानी और उन्हें 24×7 पुलिस सहायता का सुरक्षा कवच प्रदान किया।
*‘ऑपरेशन प्रहार’ और नशा मुक्त बागेश्वर मुहिम:*
युवा पीढ़ी को नशे के चंगुल से बचाने के लिए उन्होंने अवैध मादक पदार्थों व शराब तस्करों के विरुद्ध ज़ीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई। ‘ऑपरेशन प्रहार’ और ‘ऑपरेशन लगाम’ के तहत नशा तस्करों के नेटवर्क को ध्वस्त करते हुए एनडीपीएस (NDPS) एक्ट, गुंडा एक्ट व गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत कठोर कार्रवाई की गई। साथ ही स्कूलों, कॉलेजों और गांवों में जनजागरूकता अभियान चलाकर मानस हेल्पलाइन 1933 से आमजन को जोड़ा।
*साइबर सुरक्षा और यातायात सुधार में ठोस कदम:*
डिजिटल युग के खतरों जैसे “डिजिटल अरेस्ट” व ऑनलाइन ठगी से नागरिकों को बचाने के लिए व्यापक साइबर जागरूकता अभियान चलाए गए। वहीं, सुगम यातायात और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए डबल हेलमेट अभियान, नशे में वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई और ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण हेतु ठोस कदम उठाए गए।
पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र मेहरा (IPS) का यह कार्यकाल बागेश्वर पुलिस के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय के रूप में याद रखा जाएगा। उनकी कार्यशैली, दूरदर्शिता और टीम वर्क की भावना ने जनपद पुलिस को नई दिशा दी है, जिसके लिए समस्त जनपदवासी और बागेश्वर पुलिस परिवार उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है।
















Leave a Reply