पिथौरागढ़ | सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा शराब के नशे में वाहन चलाने अवैध शराब तस्करी करने वालों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाकर लगातार कठोर कार्रवाई की जा रही है। इस क्रम में-
एसएचओ बेरीनाग नरेश कुमार गंगवार के नेतृत्व में पुलिस टीम अपर उ0नि0 शान्ति प्रकाश, हे0 का0 मोहन रंसवाल, कास्टेबल चालक नरेन्द्र सिंह मेहता द्वारा छापेमारी के दौरान, ग्राम बड़ैत वाफिला स्थित एक परचून की दुकान की आड़ में शराब तस्करी करने वाले दुकान संचालक रविन्द्र सिंह निवासी बड़ैत वाफिला, बेरीनाग को 39 पव्वे 1 अद्धा अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया । जिसके विरूद्ध कोतवाली बेरीनाग में धारा 21/60 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया गया ।
एसओ नाचनी मंगल सिंह नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम अपर उ0नि0 खीम सिंह, का0 बची राम, का0 मोहन सिंह द्वारा चैकिंग के दौरान बांसगड़ रोड नाचनी में स्थित एक ढाबे में अवैध रूप से शराब बेचने/ परोसने वाले ढाबा संचालक राजेन्द्र सिंह व सुन्दर सिंह निवासी ग्राम राया नाचनी को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध थाना नाचनी में धारा 21/60 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया गया ।
एसएचओ कोतवाली अस्कोट रवीन्द्र यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालक शमशेर सिंह को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया ।
कोतवाली धारचुला से उ0नि0 जितेन्द्र सौराड़ी मय टीम द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालक रूवैश सिंह खैर को हिरासत में लेकर वाहन सीज किया गया ।
एसएचओ कोतवाली जौलजीबी हरेन्द्र सिंह नेगी मय टीम अपर उ0नि0 महेश पन्त, अपर उ0नि0 चन्द्र शेखर, अपर उ0नि0 सतेन्द्र पाल द्वारा चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालक किशन टम्टा को हिरासत में लेकर वाहन सीज किया गया ।
थाना बलुवाकोट: अपर उ0नि0 पूरन धामी द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालक दिनेश मेहता को हिरासत में लेकर वाहन सीज किया गया । पुलिस द्वारा गिरफ्तार वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई भी की जा रही है |

















Leave a Reply