संविधान दिवस पर संविधान की उद्देशिका के प्रति निष्ठा एवं कर्तव्यों के पालन की शपथ पुलिस लाइन, पुलिस कार्यालय एवं जनपद के समस्त थानों में आयोजित हुए शपथ ग्रहण कार्यक्रम |

पिथौरागढ़ | संविधान दिवस के अवसर पर पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा पुलिस लाइन पिथौरागढ़, पुलिस कार्यालय एवं जनपद के समस्त थानों में शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किए गए । इस दौरान पुलिस पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ अक्षय प्रहलाद कोंडे, सीओ पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी, सीओ धारचुला दीप्ती कैड़ा तथा जनपद पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा भारतीय संविधान की उद्देशिका का पाठन करते हुए संविधान में निहित आदर्शों, मूल्यों एवं सिद्धांतों के प्रति निष्ठा रखने तथा देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता बनाए रखने की शपथ ली गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *