अपराध नियंत्रण, बेहतर पुलिसिंग एवं कानून व्यवस्था को लेकर SP पिथौरागढ़ ने की समीक्षा बैठक सैनिक सम्मेलन लेकर पुलिस कर्मियों की समस्याओं, सुझावों की ली जानकारी |

पिथौरागढ़ | आज पुलिस लाईन पिथौरागढ़ में पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कोंडे की अध्यक्षता में मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी/ सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया । बैठक में जनपद के समस्त थाना, चौकी एवं शाखा प्रभारियों ने प्रतिभाग किया। माह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मी अपर उ0नि0 दीपक खनका, अपर उ0नि0 हेम चन्द्र सिंह, हे0 का0 भूपेन्द्र सिंह का0 सतेन्द्र सुयाल, का0 अर्जुन आर्या को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया । बैठक में पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, डिजिटल पुलिसिंग, लंबित विवेचनाओं, जनशिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण एवं पुलिस कार्यप्रणाली की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । बैठक में सीओ पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी सीओ धारचुला दीप्ती कैड़ा सहित जनपद के समस्त थाना, चौकी एवं शाखा प्रभारी उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *