पिथौरागढ़ | कोतवाली गंगोलीहाट में हयात सिंह बिष्ट द्वारा अपने मोबाइल खोने की सूचना दर्ज कराई गई थी । टैक्निकल टीम में का0 श्रृवण कुमार द्वारा CEIR पोर्टल पर मोबाइल की डिटेल अपलोड कर सतत निगरानी रखी गई, जिसके फलस्वरूप मोबाइल बरामद कर लिया गया । पुलिस द्वारा मोबाइल को शिकायतकर्ता के सुपुर्द किया गया । जनपद पुलिस आमजन से अपील करती है कि मोबाइल गुम होने की स्थिति में तत्काल नजदीकी थाने में मोबाइल की संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि शीघ्र बरामदगी सुनिश्चित की जा सके ।
खोया मोबाइल खोजकर गंगोलीहाट पुलिस ने निभाया भरोसे का फर्ज |
















Leave a Reply