पापा का मोबाइल नंबर नहीं था याद, मांँ के फोन पर भी नहीं जा सकी कॉल पुलिस जवानों ने बेटी की तरह संभाला, अथक प्रयासों से बालिका को सकुशल परिजनों से मिलाया |

चमोली | गौचर मेले में परिजनों से साथ आयी अवनिका खत्री निवासी गोपेश्वर अचानक अपने माता-पिता से बिछड़ गई। मेले की भीड़ में अपनों से बिछड़ने के बाद बालिका काफी परेशान थी। इस दौरान मेला ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मी बच्ची के पास पहुँचे और उससे जानकारी ली तो पता चला कि उसे अपने पापा का मोबाइल नंबर याद नहीं है जबकि माता जी के मोबाइल में इनकमिंग कॉल की सुविधा भी उपलब्ध नहीं है। ऐसे में परिजनों से संपर्क करना पुलिस के लिए चुनौती बन गया । मेला चौकी में नियुक्त आरक्षी कमलेश सजवाण एवं नितिन बिष्ट ने बालिका को सान्त्वना देते हुए धैर्यपूर्वक उससे परिजनों की आवश्यक जानकारी जुटाई और तत्काल उनकी तलाश शुरू की । काफी प्रयासों एवं मेहनत के बाद पुलिस कर्मियों ने बालिका के परिजनों का पता लगाकर उसे सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया । अपनी नन्ही बेटी को सकुशल वापस पाकर परिजनों ने पुलिस जवानों की तत्परता, संवेदनशीलता और सहयोग के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *